Breaking News

सगाई तोडऩे पर पिता-बेटी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा शहर के ठिकरीया क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवती के पिता पर भी आरोपी ने चाकू से वार किए। पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजतलाब थाना प्रभारी देवीलाल मीणा ने बताया- देवनाथ शर्मा, निवासी सलेमपुर देवरिया (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी ठिकरीया, ने थाने में लिखित रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी साधना की सगाई करीब एक वर्ष पहले निखिल पिता रमेश नाई, निवासी शास्त्री नगर, बांसवाड़ा से तय हुई थी। निखिल की बदमाश प्रवृत्ति और खराब व्यवहार के चलते परिवार ने बाद में यह रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद से आरोपी युवक नाराज चल रहा था।

No comments