वन भूमि पर कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू
बीकानेर जिले में वन विभाग की जमीन पर लंबे समय से हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छत्तरगढ़ क्षेत्र में सैकड़ों बीघा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण और अवैध काश्त को हटाने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में दंतौर के सहायक वन संरक्षक सूर्य प्रताप सिंह और दंतौर रेंजर भैरवेंद्र सिंह की टीम ने 66 आरडी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 11 बीएलडी, 3 एसडब्ल्यूएम और 4 एसडब्ल्यूएम क्षेत्रों में वन भूमि पर की जा रही अवैध काश्त और मौके पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। इसके बाद कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

No comments