Breaking News

हाईवे पर तीन गाडिय़ां भिड़ीं, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

चित्तौडग़ढ़ में वैन खड़ी पिकअप से जा टकराई। पीछे से आ रही थार भी वैन में घुस गई। हादसे में वैन में सवार स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद थार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसा नेशनल हाईवे 56 पर निंबाहेड़ा के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ।
सदर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया- हादसे में वैन में सवार दंपती लखन मालू और पत्नी सरिता मालू, पिकअप ड्राइवर बसंती लाल प्रजापत की मौत हो गई। पिकअप में सवार हस्तीमल पामेचा घायल हो गया, उसे गंभीर हालत में चित्तौडग़ढ़ रेफर किया गया है।

No comments