Breaking News

डोटासरा बोले-मुख्यमंत्री मगरमच्छों पर कार्रवाई में देरी क्यों कर रहे

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेपर लीक मगरमच्छों पर कार्रवाई के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर पलटवार किया। डोटासरा ने कहा कि देरी क्यों कर रहे हैं? कब पर्ची बदल जाए पता नहीं, जो खुड़का (कार्रवाई) करना है वह कर दीजिए। उन्हें पता तो है वरना तो मगरमच्छ कैसे बोलते? पता है तो खुडका कर देना चाहिए, क्यों टाइम लगा रहे हैं? डोटासरा जयपुर कांग्रेस वॉर रूम में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
डोटासरा ने कहा- सरकार में जमीनों की बंदरबांट चल रही है। इनके मंत्रियों के कलेक्टर तक फोन नहीं उठाते। मुख्यमंत्री कैबिनेट और सार्वजनिक बैठकों में मंत्रियों की बेइज्जती करते हैं। कई मंत्री कहते हैं कि जब गलत काम की पर्ची नहीं मानते तो उन्हें बेइज्जत किया जाता है। राइजिंग राजस्थान जमीनों की बंदरबांट है।

No comments