Breaking News

मथुरा में 7 बसें, 3 कारें टकराईं, 66 को अस्पताल भेजा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाडिय़ों में आग लग गई। 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 
हादसे में अब तक 66 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एम्बुलेंस से 150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

No comments