Breaking News

राजस्थान में घने कोहरे की चेतावनी:3 डिग्री तक गिरा तापमान

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव खत्म होने के साथ ही बादल हट गए और कोहरा शुरू हो गया। राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर है।
आज मंगलवार सुबह बीकानेर शहर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। वहीं, सोमवार को भी 6 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा रहा। हल्की सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है राज्य में अगले एक-दो दिन तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन घना कोहरा रहने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

No comments