Breaking News

राजस्थान में घने कोहरे की चेतावनी : 3 डिग्री तक गिरा तापमान| SBT News | Rajasthan News


About This Video: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही मौसम ने करवट ले ली है। बादल छंटते ही प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया है, जिसका सबसे ज्यादा असर बॉर्डर वाले जिलों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह बीकानेर शहर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी प्रदेश के 6 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया। हल्की सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक-दो दिन तापमान सामान्य रह सकता है, लेकिन घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 👉 मौसम से जुड़ी ताजा और सटीक खबरों के लिए वीडियो को Like करें, Share करें, Channel को Subscribe करें और Bell Icon जरूर दबाएं। आप देख रहे हैं SBT Local News। #RajasthanWeather #DenseFog #WesternDisturbance #BikanerWeather #ColdWave #WeatherUpdate #FogAlert #SBTLocalNews

No comments