Breaking News

सिरोही में ज्वैलरी शॉप में 20 मिनट में चोरी

सिरोही में सदर बाजार में एक ज्वैलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई है। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे चोरों ने शटर और ताले तोड़कर दुकान में सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार सोनी की दुकान में यह घटना हुई। पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज में एक कार से 3 नकाबपोश लोग उतरते हुए दिखाई दिए। उन्होंने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा, फिर शटर ऊंचा कर गेट के ताले तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने लगभग 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। वे सोने और चांदी के जेवर बैग में भरकर ले गए। 

No comments