एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर आंदोलन जारी, 17 को महापंचायत
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी के राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में चल रहा आंदोलन आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों व प्रशासन के बीच हुई वार्ता में आंदोलन स्थगित करने पर सहमति बनने से इंकार किया गया है। पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने आंदोलन स्थगित करने की बात को खारिज किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 17 दिसम्बर को हनुमानगढ़ में कलेक्ट्रेट पर महापंचायत होगी। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत सहित अनेक नेता भाग लेंगे। बलवान पूनियां ने बताया कि स्थाई रूप से फैक्ट्री बंद करने की मांग है। इसे लेकर गांवों मं जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहाकि हमारी मांग पूरी नहीं हुई है। प्रशासन के साथ वार्ता खानापूर्ति है। 17 दिसम्बर की महापंचायत पूर्व से ही प्रस्तावित है। वार्ता से हम सहमत नहीं है। हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

No comments