Breaking News

जिला प्रभारी मंत्री ने रवाना किए प्रचार रथ


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री एवं श्रीगंगानगर जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हरी झण्डी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया।  
इस दौरान श्री गोदारा ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का वितरण भी किया। इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री ने राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण कार्य योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

No comments