प्रेमजालमें फंसा कर 90 हजार रुपए ठगे
श्रीगंगानगर में अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 92 जीबी में रहने वाले एक युवक को पे्रमजाल में फंसा कर 90 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जरिए इस्तगासा युवती, उसके माता-पिता, भाई सहित कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त सुखविन्द्र सिंह ने मुकदमे में बताया कि पड़ौस में रहने वाली अमनदीप कौर पुत्री मुखत्यार सिंह ने मेरे साथ पे्रम का नाटक करके 90 हजार रुपए ठग लिये। सुखविन्द्र सिंह ने अमनदीप कौर, उसके पिता मुखत्यार सिंह, अमनदीप की मां गुरविन्द्र कौर, भाई बादल सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंह की पत्नी प्रीत कौर पर आरोप लगाये हैं।

No comments