सूरत के कबाड़ गोदामों में भीषण आग -11 गोदाम जलकर हुए खाक
सूरत जिले के बारडोली धुलिया चोकड़ी के पास भंगार गोदामों में रविवार देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई. आग एक गोदाम से शुरू होकर तेजी से फैल गई और 11 से ज्यादा गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्लास्टिक के सामान की वजह से आग बेकाबू हो गई. धुआं और लपटें 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं. फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की. आज सोमवार सुबह 10 बजे तक भी इन गोदामों में लगी इस भीषण आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

No comments