राजस्थान विधानसभा में आज युवा संसद
राजस्थान विधानसभा में आज सोमवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 164 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत बनने के लिए मजबूत मन होना जरूरी है। बच्चे अपनी रुचि का करियर चुनें।
वहीं युवा संसद में छात्रा फाल्गुनी यादव ने कहा- हमारे किशोर महाभारत के अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसे हैं। वे तनाव, डिप्रेशन से घिरे हैं, जिसके कारण भविष्य का निर्णय नहीं कर पा रहे हैं।
युवा संसद में छात्र मंत्री और विधायकों की भूमिका निभा रहे हैं। सीकर के यश गोस्वामी स्पीकर, बांसवाड़ा के अथर्व जोशी मुख्यमंत्री और उदयपुर की हिमानी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

No comments