Breaking News

3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर समेत 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थान में साल 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुए बड़े फर्जीवाड़े की परतें एक बार फिर खुली हैं. इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और एक डमी कैंडिडेट शामिल है. नई गिरफ्तारियों के बाद इस घोटाले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है, जिनमें 69 सब इंस्पेक्टर और ट्रेनी सब इंस्पेक्टर शामिल हैं.

No comments