स्कूटी-बाइक में टक्कर के बाद बुजुर्ग पर हमला
श्रीगंगानगर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एमडी गल्र्स स्कूल के सामने स्कूटी-बाइक की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। स्कूटी सवार युवक ने अपने साथियों को बुला कर बाइक सवार बुजुर्ग पर हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल बुजुर्ग की रिपोर्ट पर कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय धर्मवीर नागपाल निवासी जी-ब्लॉक ने रिपोर्ट दी कि वह दोपहर करीब एक बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से स्कूटी पर आ रहे रिंकू गुप्ता पुत्र यशपाल गुप्ता निवासी वेलकम विहार ने मेरी बाइक में टक्कर मार दी।

No comments