महिला की हत्या का पर्दाफाश, हत्यारा पति गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर कस्बे के वार्ड नम्बर 45 धाणक मोहल्ला में स्थित एक घर के आंगन में बनी डिग्गी में महिला की लाश मिलना आत्महत्या का मामला नहीं,बल्कि हत्या का मामला था। पुलिस ने इस घटना का राजफाश करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने मीडिया कर्मियों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर 2025 को पूजा उर्फ बबली की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था।
मृतका के पिता वीर सिंह की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पति छिन्द्रपाल पुत्र दीपाराम धाणक का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ।

No comments