Breaking News

टाइल्स दुकान के मजदूर को थमाया 76 करोड़ का जीएसटी नोटिस

बिहार के दरभंगा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मार्बल-टाइल्स की छोटी-सी दुकान में मामूली वेतन पर काम करने वाले युवक सत्यम कुमार को अचानक 76 करोड़ रुपये के जीएसटी रिटर्न भरने का नोटिस थमा दिया गया। असल में धोखेबाजों ने उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर दो फर्जी फर्म रजिस्टर की और तीन साल में 76 करोड़ का कारोबार दिखा दिया।
बैंक से मिली जानकारी के बाद सत्यम ने जीएसटी  पोर्टल चेक किया तो उनके नाम और पैन पर दो अलग-अलग फर्म रजिस्टर्ड थीं, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में कुल 76 करोड़ रुपये का टर्नओवर दिखाया था और उसी हिसाब से जीएसटी  रिटर्न भी फाइल कर दिया गया था। 

No comments