Breaking News

काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल का नया नियम

नए साल पर काशी जा रहे श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक आरती और दर्शन की ऑनलाइन टिकट बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी। भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय पहले ही ले लिया है। 
मंदिर प्रशासन के अनुसार, आने वाले पूरे एक महीने तक आरती के सभी ऑनलाइन स्लॉट पूरी तरह बुक हो चुके हैं। सिर्फ 7 जनवरी के लिए करीब 70 टिकट उपलब्ध हैं, जो भी अगले कुछ घंटों में बुक होने की संभावना है। 

No comments