दीया कुमारी के बेटे पद्मनाभ का भारतीय पोलो कप्तान को अर्जुन अवॉर्ड
खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड 2025 के लिए नामित खिलाडिय़ों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में राजस्थान के लिए विशेष गौरव की बात है कि डिप्टी मुख्यमंत्री दीया कुमारी के बेटे और जयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य पद्मनाभ सिंह का नाम शामिल है. पोलो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है. 27 साल के पद्मनाभ भारतीय पोलो टीम के कप्तान रह चुके हैं और इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है.

No comments