Breaking News

कैलाश खेर के म्यूजिक कॉन्सर्ट में भीड़ ने मचाया हुड़दंग

मशहूर सिंगर कैलाश खेर अपनी दमदार सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। फैंस उनके गानों पर खूब प्यार बरसाते हैं। उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट में भी उन्हें देखने और सुनने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। वहीं, हाल ही में कैलाश खेर का एक म्यूजिक कॉन्सर्ट हुड़दंग में बदल गया, जिससे परेशान होकर सिंगर को बीच में भी अपना शो बंद करना पड़ा। 
दरअसल, बीते दिन ग्वालियर के मेला मैदान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके पर येकैलाश खेर का म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। पूरा शो हाउसफुल था और लोगों की भीड़ समा नहीं रही थी।

No comments