Breaking News

नौकरीपेशा महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा, राजस्थान में बनेंगे सरकारी 'पेइंग गेस्ट हाउसÓ

राजस्थान में घर से दूर शहरों में नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। इन महिलाओं के लिए सरकार 'पेइंग गेस्ट हाउस' की तर्ज पर कामकाजी महिला छात्रावास बना रही है। जहां महिलाओं को पेइंग गेस्ट हाउस के जैसे रहने और खाने की सुविधा मिलेगी। हालांकि इसके लिए निश्चित शुल्क चुकाना होगा। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ये छात्रावास बनाए जा रहे हैं। सरकार ने बजट 2024-25 में छात्रावास बनाने की घोषणा की थी। कामकाजी महिला निवास योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ये छात्रावास बनवा रहा है। कुछ जिलों में भवन बनाने का काम भी शुरू हो चुका है।

No comments