मनरेगा और अरावली मुद्दे पर राहुल गांधी संभाल सकते हैं कमान
मनरेगा योजना और अरावली से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। इन दोनों मामलों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व अब बड़े स्तर पर जन आंदोलन की रूपरेखा बना रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में गुजरात से दिल्ली तक चार राज्यों में पदयात्रा या व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जा सकता है। इस रणनीति पर अंतिम फैसला 27 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लिया जा सकता है।

No comments