उत्तर भारत में घने कोहरे ने थामी रेल की रफ्तार
उत्तर भारत में घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. पिछले कई दिनों से सबुह के समय देश के इस हिस्से में घना कोहरा छाया रह रहा है, जिस कारण विजिबिलिटी बहुत कम रहती है. इसकी वजह से रेल के साथ सड़कों पर भी यातायात प्रभावित हो रहा है. राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं.
दर्जनों ट्रेनें शुक्रवार को भी कई-कई घंटे लेट चल रही हैं. कड़ाके की ठंड में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है.
दर्जनों ट्रेनें शुक्रवार को भी कई-कई घंटे लेट चल रही हैं. कड़ाके की ठंड में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है.

No comments