केंद्रीय विद्यालय विवाद: राजगढ़ में तीसरे दिन भी चक्का जाम
अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में केंद्रीय विद्यालय को शहर की सीमा से बाहर खोले जाने का विरोध अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले चुका है. विद्यालय को राजगढ़ शहर के भीतर ही स्थापित करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा. स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के कड़े रुख के कारण आज राजगढ़ कस्बे का सम्पूर्ण बाजार ऐतिहासिक रूप से पूर्णतया बंद रहा. इस बार विरोध का असर इतना व्यापक था कि आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आने वाले मेडिकल स्टोर और सब्जी मंडी को भी पूरी तरह बंद रखा गया.
विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन कस्बे के सभी व्यापारी. सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक पंडित भवानी सहाय चौक पर एकत्रित हुए.
विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन कस्बे के सभी व्यापारी. सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक पंडित भवानी सहाय चौक पर एकत्रित हुए.

No comments