Breaking News

दौसा अस्पताल में अंधेरे का संकट


दौसा जि़ला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. रात के समय बिजली गुल हो गई, जिससे मरीज़ों को भारी परेशानी हुई. यहाँ तक कि लेबर रूम में भी बिजली गुल रही, जहाँ स्टाफ़ को मोबाइल की टॉर्च से प्रसूताओं को संभालना पड़ा. बच्चों के आईसीयू में भी बिजली गुल रही. यह लापरवाही तब सामने आई जब दौसा जि़ला अस्पताल में ऑटोमेटिक जनरेटर मौजूद है, लेकिन लाइट जाने पर वे शोपीस बने रहते हैं.

No comments