Breaking News

न्यू ईयर को लेकर होटल्स में 80 प्रतिशत बुकिंग कंप्लीट - 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा टूरिज्म बूम

उदयपुर में क्रिसमस और न्यू ईयर के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। होटल्स, होम स्टे और रिसॉट्र्स में न्यू ईयर के लिए 80 प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक पर्यटन में तेज उछाल के कारण ज्यादातर प्रीमियम होटल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा कमरे बुक हो गए हैं, जिससे होटल इंडस्ट्री में उत्साह का माहौल है।
साल के आखिरी दिनों में विदेशी पर्यटकों की अच्छी संख्या में आने की उम्मीद है। होटल व्यवसायियों का कहना है कि दिसंबर में गोवा के बाद उदयपुर ही सबसे ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करता है।

No comments