दौसा नगरपालिका से गायब फाइल 18 महीने बाद मिली
दौसा जिले के महवा नगर पालिका कार्यालय से करीब डेढ़ साल पहले चोरी हुई 108 फाइलों के बंडल नगरपालिका के ही ऑपरेटर यतेश कुमार के घर के सामने रास्ते में पडे मिले। आरोप है कि नगर पालिका से फाइलों को गायब करने वाले रविन्द्र सैनी ही फाइलों को पटककर फरार हो गया। इसका पता चलने पर सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच फाइलों को जब्त कर लिया। इस संबंध में फायरमैन आशीष गुर्जर ने आरोपी रविन्द्र के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

No comments