Breaking News

सर्दियों में अब नहीं ठिठुरेंगे यात्री, रोडवेज का बड़ा अभियान शुरू

सर्दियों के आगमन से पहले राजस्थान रोडवेज के भीलवाड़ा आगार डिपो ने बसों की हालत सुधारने के लिए विशेष तैयारी की है। 'मेरी बस, मेरी जिमेदारी' अभियान के तहत डिपो की सभी बसों को दुरुस्त किया जा रहा है।
हाल ही में बसों की तकनीकी से लेकर फिजिकल फिटनेस तक पूरी जांच की गई, ताकि यात्रियों को सर्दी के दिनों में सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके।  अभियान में सीटिंग अरेंजमेंट पर भी खास ध्यान दिया गया। टूटी सीटें बदली गईं और कई बसों में सीट कुशन की मरमत कर आरामदायक किया गया। 

No comments