बेटी की शादी में बारातियों को गिफ्ट किए 'हेलमेट', सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ
शादियों में बारातियों को जानझुवारी यानी गिफ्ट देने की वर्षों पुरानी परंपरा चली आ रही है. ऐसी ही एक शादी राजस्थान के कुचामन शहर में हुई, जहां बारातियों को हेलमेट देकर उनका स्वागत किया गया. इस पहल को जमकर सराहा जा रहा है.
बारात में शामिल हुए 286 लोगों को उपहार में हेलमेट देने वाले रामकरण कुमावत दुल्हन के दादा ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में मौत का कारण दुपहिया वाहन चालक की लापरवाही या हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है. इसी को देखते हुए उन्होंने सभी बारातियों को हेलमेट उपहार में दिए. उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई. शादी में हुई इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे.

No comments