Breaking News

आरपीएससी में मेंबर्स की कमी से रिजल्ट पर पड़ेगा असर

आज सोमवार से आरएएस 2024 सहित विभिन्न परीक्षाओं के इंटरव्यू शुरू हो चुके हैं। आरपीएससी में सदस्यों की कमी का असर इंटरव्यू पर पड़ेगा। क्योंकि मेंबर कम होने से बोर्ड की संख्या में कमी आएगी। इससे इंटरव्यू लंबे खीचेंगे और परिणाम देरी से जारी होंगे।
आरपीएससी में मेंबर्स के 10 पद हैं, जिनमें से अभी 7 पद भरे हुए थे। आर्य के इस्तीफे के बाद अब 6 पद ही भरे हुए रह जाएंगे, चार पद खाली हो जाएंगे। मौजूदा सरकार के वक्त में आरपीएससी अध्यक्ष यूआर साहू और तीन मेंबर्स की नियुक्ति हुई है।

No comments