Breaking News

जयपुर से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नेशनल हाईवे पर यहां बनेंगे 3 फ्लाईओवर

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव और लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अहम निर्णय लिया है। विभाग ने आमेर से चंदवाजी के बीच करीब 20 किलोमीटर लंबे मार्ग पर तीन नए फ्लाईओवर निर्माण को स्वीकृति दे दी है। कूकस, अचरोल और ताला मोड़ पर बनने वाले इन फ्लाईओवर पर करीब 95 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनके निर्माण से आमेर से चंदवाजी तक का सफर पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो जाएगा।

No comments