Breaking News

आरपीएससी की एग्जाम में एक भी कैंडिडेट नहीं हुआ पास

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य परीक्षा 2024 के लिए धर्मशास्त्र, ज्योतिष फलित और यजुर्वेद विषयों का परिणाम जारी कर दिया है।
इन सब्जेक्ट के लिए एक भी कैंडिडेट पास नहीं हो सका है। इंटरव्यू तक जाने के लिए उन्हें लिखित परीक्षा में मिनिमम 40 प्रतिशत नंबर लाने थे। यह भर्ती 12 जनवरी 2024 को विभिन्न विषयों के कुल 200 पदों के लिए निकाली गई थी।
आयोग ने धर्मशास्त्र, ज्योतिष और यजुर्वेद पदों के लिए कुल 225 लोगों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा देने केवल 48 कैंडिडेट ही पहुंचे थे। ये भी 40 फीसदी अंक नहीं ला सके। 

No comments