माघ मेले पर नहीं मचेगी भगदड़, भीड़ संभालने के लिए रेलवे का नया मास्टरप्लान
तीर्थराज प्रयाग में आयोजित होने वाले माघ मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पहली बार माघ मेले में कलर कोड आधारित टिकटिंग सिस्टम अपनाया जाएगा, जिससे यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित किया जा सकेगा।
इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को दिए जाने वाले टिकट का रंग उनके यात्रा मार्ग को दर्शाएगा। टिकट के रंग के अनुसार ही श्रद्धालुओं को निर्धारित होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा और वहीं से उसी दिशा में जाने वाली ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा। इससे एक समय में प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़ नहीं जुटेगी और यात्रियों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

No comments