Breaking News

राजस्थान में कोहरे के कारण स्कूल बस-एंबुलेंस भिड़ीं

राजस्थान में घना कोहरा परेशानी का कारण बन रहा है। मंगलवार सुबह सीकर के फतेहपुर में कोहरे के कारण स्कूल बस और एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई।
आज सुबह प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा रहा। इनमें पाकिस्तान बॉर्डर से लगते जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। इस बीच जैसलमेर और भिवाड़ी में प्रदूषण का स्तर भी रेड जोन में पहुंच गया।

No comments