Breaking News

राजस्थान की जनता चुनाव जिता सकती है, तो अरावली भी बचा सकती हैÓ, टीकाराम जूली

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान की जनता भोली है, चुनाव जिता सकती है, लेकिन इतनी ताकतवर भी है कि अरावली को बचा सकती है। वनमंत्री के खुद के मंत्रालय ने अरावली की पहाड़ी 100 मीटर तय करने के लिए कोर्ट से सिफारिश कराई। इसलिए कह रहा हूं बीजेपी के नेताओं ने डेथ वारंट पर साइन किया है। पूरी बीजेपी को भुगतना पड़ेगा। जूली सोमवार को मिनी सचिवालय के गेट के बाहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित मनरेगा का नाम परिवर्तन व संशोधन करने के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बोल रहे थे।

No comments