ब्राजील में तूफान का कहर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका गिरी
ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गुआइबा शहर में तेज़ तूफान के कारण 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' की रेप्लिका गिर गई. यह रेप्लिका हावन रिटेल कंपनी के मेगास्टोर के बाहर स्थापित की गई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के चलते रेप्लिका पहले धीरे-धीरे आगे की ओर झुकती है और फिर पूरी तरह खाली पार्किंग एरिया में गिर जाती है. राहत की बात यह रही कि रेप्लिका का 11 मीटर ऊंचा बेस मजबूती से अपनी जगह पर टिका रहा.
हावन कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि घटना के तुरंत बाद सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इलाके को सील कर दिया गया.
हावन कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि घटना के तुरंत बाद सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इलाके को सील कर दिया गया.

No comments