गार्गी व बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के आवेदन की तिथि बढ़ी
राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालिका शिक्षा फाउण्डेशन की ओर से संचालित गार्गी पुरस्कार योजना एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वर्ष 2025-26 में पात्र बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
पूर्व में विद्यालय स्तर से ऑनलाइन आवेदन भरवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित थी, लेकिन इस अवधि में केवल 60 प्रतिशत पात्र बालिकाओं के ही आवेदन प्राप्त हो पाए। सभी पात्र बालिकाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर निर्धारित की गई है।

No comments