Breaking News

अरावली के लिए उतरे सचिन पायलट, 26 दिसंबर को पैदल मार्च में होंगे शामिल

अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर प्रदेश में चल रहा आंदोलन अब और तेज होने वाला है. एनएसयूआई राजस्थान 26 दिसंबर को जयपुर में अरावली बचाओ, भविष्य बचाओ नारे के साथ बड़ा पैदल मार्च निकालने जा रही है. यह मार्च एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में होगा और इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट भी शामिल होंगे. पायलट की मौजूदगी से इस आयोजन को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बड़ी ताकत मिलने की उम्मीद है.
पैदल मार्च जयपुर के गवर्नमेंट हॉस्टल से शुरू होकर कलेक्ट्रेट सर्किल तक जाएगा. एनएसयूआई के कार्यकर्ता, छात्र-युवा और पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में इसमें हिस्सा लेंगे. 

No comments