मौसम का ट्रिपल अटैक! पहाड़ों पर बर्फीला तूफान
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन थाम दिया है। बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में पारा तेजी से लुढ़क रहा है वहीं पहाड़ों पर कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने खतरे की घंटी बजा दी है। अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फीले तूफान का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं।

No comments