Breaking News

राजस्थान डीजीपी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया

कोटा पहुंचे राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए कानून-व्यवस्था, पुलिस कल्याण और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उनके साथ अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस हवा सिंह घुमरिया भी मौजूद रहे। डीजीपी ने पुलिस लाइन परिसर में विकसित किए गए गार्डन, ओपन जिम और अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया तथा पुलिस परिवारों से संवाद कर क्वार्टरों की साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं।
डीजीपी ने कहा कि कोटा शिक्षा की नगरी है और यहां तैनात पुलिसकर्मियों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए। 

No comments