Breaking News

संघर्ष के मूड में कर्मचारी: जयपुर में चेतना महाधिवेशन

राज्य सरकार की संवादहीनता और संवेदनहीन रवैये के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है। जयपुर में आयोजित संघर्ष चेतना महाधिवेशन में कर्मचारियों ने आक्रोश का खुलकर इजहार किया। 
महाधिवेशन में निर्णय किया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसी कड़ी में 19 जनवरी को जयपुर में चेतावनी महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी 41 जिलों से एक लाख से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई है।

No comments