गैस सिलेंडर में तीन-तीन किलो वजन कम मिला
उदयपुर शहर में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले हॉकर से जब उपभोक्ता के घर सिलेंडर लिए और अपने कांटे से वजन कराया तो प्रत्येक सिलेंडर में तीन-तीन किलो गैस कम मिली। बाद में डीएसओ की टीम को सूचना दी तो टीम मौके पर पहुंची। इस बीच हॉकर दो सिलेंडर बाइक पर लेकर भाग गया।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के संभाग अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत ने यह कार्रवाई डीएसओ की टीम को बुलाकर की। शेखावत ने बताया कि शहर के एनबी नगर धाऊजी की बावड़ी निवासी राजन गुप्ता पिछले एक वर्ष से गैस की टंकी मै कम वजन आने से परेशान थे।

No comments