Breaking News

हाईवे पर फिर पकड़ी अवैध गैस रिफलिंग

अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक होटल पर टैंकर से गैस रिफलिंग का मामला पकड़ा है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर एलपीजी गैस टैंकर, लोडिंग टेंपो व 45 व्यवसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मांगलियावास थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया- सराधना स्थित होटल बालाजी पर रात 1 बजे दबिश दी गई। यहां पर अवैध गैस रिफलिंग में लिप्त एलपीजी गैस टैंकर पकड़ा। यहां से एक लोडिंग टेंपू व 45 व्यवसायिक गैस सिलेंडर जब्त कर रसद विभाग को सूचना दी गई।

No comments