सवाई माधोपुर के बालेर में भालू का मूवमेंट: पिंजरा नहीं लगाने से किसानों में नाराजगी
रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बालेर रेंज के पेरीफेरी वाले गांवों व खेतों में हिंसक वन्यजीवों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बालेर क्षेत्र में कई दिनों से भालू का मूवमेंट देखा जा रहा है। इसके बावजूद अब तक वन विभाग की ओर से भालू को पकडऩे के उद्देश्य से कोई पिंजरा नहीं लगाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है- बालेर कस्बे में आए दिन भालू की मौजूदगी देखी जा रही है। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
ग्रामीणों का कहना है- बालेर कस्बे में आए दिन भालू की मौजूदगी देखी जा रही है। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

No comments