सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख हड़पे
उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मामले में भीलवाड़ा के गंगापुर निवासी रूपनारायण उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है।
आरोपी 9 माह से फरार था और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से राशि हड़पी है। अन्य कितने लोगों से कितनी राशि हड़पी गई है, इस बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है।

No comments