Breaking News

कोटा के मंदिर में चोरी, 32इंच की एलईडी ले गया चोर

कोटा शहर में चोरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। अब आरके पुरम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने धार्मिक स्थलों को भी नहीं बख्शा। रविवार की देर रात एक बाइक सवार चोर ने संकट मोचन हनुमान जी मंदिर पर हमला बोल दिया। उसने न सिर्फ दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी साफ की, बल्कि मंदिर की 32 इंच वाली एलईडी भी चुरा ली।
एमडी मिशन हॉस्पिटल के सामने वाली गली में रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि उनके घर के ठीक सामने यह प्राचीन हनुमान मंदिर है, जहां रोजाना भक्तों की भीड़ लगती है। रात करीब डेढ़ बजे एक संदिग्ध बाइक सवार गली में घुसा। 

No comments