Breaking News

निर्धारित समय से पूर्व एसआईआर कार्य पूरा करें : जिला कलक्टर


श्रीगंगानगर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समय से पूर्व पूरा करने को लेकर जिला मुख्यालय पर सोमवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में बैठक हुई। 
इस दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को एसआईआर को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। 
बैठक में जिला कलक्ट्रेट ने अब तक के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित ईआरओ को एसआईआर कार्य को निर्धारित समय से पूर्व शतप्रतिशत पूरा करने को कहा।  

No comments