चोरों को जाते देख कर पुलिस चौकी में सूचना दी, पुलिस बोली सुबह दस बजे आकर रिपोर्ट देना
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र मेें एसएसबी रोड़ गली नम्बर शिवाजीनगर प्रथम में स्थित एक घर के बाहर बंधी भैंस को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गये। पशु पालक ने चोरों को जाते देख कर मीरा चौक पुलिस चौकी में सूचना दी, तो पुलिस बोली सुबह दस बजे आकर रिपोर्ट देना। पुलिस अगर संवेदनशीलता दिखाती, तो शायद चोर पकड़ेे जा सकते थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त सुरेश पांडेय ने रिपोर्ट दी कि मेरी भैंस घर के गेट के पास बंधी थी। रात करीब दो बजे दो व्यक्ति मेरी भैंस को चोरी करके ले गये। शोर सुन कर मेरी नींद खुली। भैंस को गायब देख कर परिवार के लोगों को जगाने लगा, तो चोरी निकल गये।

No comments