Breaking News

बुजुर्ग दवाई लेने रोहतक गया था, पीछे से घर से सोना व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड़ गली नम्बर 1 में रहने वाला 66 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति दवाई लेने हरियाणा के रोहतक गया हुआ था। पीछे से सूने घर से अज्ञात चोरों ने सोना व नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग गोपालराम धानक ने रिपोर्ट दी कि मैं विगत 29 अक्टूबर को मेरा इलाज करवाने रोहतक गया हुआ था। हम 10 नवम्बर को वापिस घर में आये। घर के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी से मेरी बेटी मंजू का 2.50 ग्राम सोना, पत्नी की बाली व बीस हजार रुपए की नगदी गायब थी। 

No comments