Breaking News

सेनेटरी दुकान से दो लाख रुपए का सामान चोरी का मुकदमा


श्रीगंगानगर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र मेें सूरतगढ़ मार्ग पर स्थित सेनेटरी की दुकान से लाखों रुपए का सामान चोरी करने की एक और घटना सामने आई है। पुलिस ने गत दिवस सेनेटरी की दुकानों में चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करके कई वारदातों का खुलासा किया था। इस चोर के पकड़े जाने के बाद दुकानदार सुशील जाट निवासी लालगढ़ ने सदर पुलिस थाना मेें चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार सुशील जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मैं सूरतगढ़ मार्ग पर जय बजरंग बली सेनेटरी हाउस के नाम से दुकान करता हूं। 2 नवम्बर को दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह मेरी दुकान पड़ौसी विजेन्द्र ने मेरी दुकान के ताले टूटे देख कर सूचना दी। 

No comments